Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana ki Jankari

 हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है 9 August 2019 को एक सरकारी योजना शुरू की गयी जो किसानो के लिए है इस योजना का नाम है Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana सरकार की इस योजना से हमारे देश के किसानो को 60 साल की उम्र पार करने के बाद 3000 रूपये प्रति महीने पेंशन देने की व्यवस्था की गई किसान की मृत्यु होने के बाद किसान की पत्नी को 1500 रूपये हर महीने मिलेंगे। 


            इस योजना का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है इस योजना में पंजीकरण के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस योजना का पंजीकरण नि:शुक्ल है लेकिन इसमें आपको हर महीने एक फिक्स राशि जमा करनी होगी। और यह राशि उम्र के हिसाब से अलग अलग होती है अगर आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है तो आपको हर महीने 55 रूपये जमा करने होंगे। अगर आपकी उम्र 40 से ऊपर है तो आपको हर महीने 200 रूपये जमा करने होंगे। अगर आप अपनी उम्र के 60 तक इसमें पैसा जमा करते हो तो आपको 60 साल की उम्र के बाद आपकी पेंशन शुरू हो जाएगी और आपको हर महीने 3000 रूपये की राशि मिलेगी। 
                सरकार ने इस योजना से बहार निकलने का विकल्प भी रखा है  यदि कोई किसान बीच में स्कीम छोड़ना चाहता है तो उसका पैसा नहीं डूबेगा उसने स्कीम छोड़ने तक जो पैसे जमा किए होंगे उस पर सेविंग अकाउंट के ब्याज का ब्याज मिलेगा. इस तरह किसी भी किसान के लिए यह स्कीम घाटे का सौदा नहीं है अगर पति पत्नी अलग अलग इस योजना में जुड़ना चाहते है तो ऐसा भी इस Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana में किआ जा सकता है चलिए अब बात कर लेते है कि आखिर इस Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana में पंजीकरण के लिए किस किस डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी, अगर आप इस Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana में जुड़ना चाहते हो तो आपको  किस किस Documents की जरुरत पड़ेगी।
  1. आधार कार्ड 
  2. जमीन की खसरा और खतौनी की नकल 
  3. बैंक अकाउंट 
  4. मोबाइल नंबर जो की आपके आधार कार्ड से लिंक हो और साथ ही बैंक अकाउंट से भी लिंक हो.
Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana में पंजीकरण कराना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने नजदीगी CSC Center (सामान्य जनसेवा केन्द्र) जाकर या फिर राज्य के नोडल ऑफिसर के पास जाकर भी इस Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana में अपना Registration कर सकते हो जो कि बिलकुल Free है।
              Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana से जुडी जानकारी के लिए आप इस नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करके भी आप इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

Comments

Popular posts from this blog

कैसे बनते है जिला आबकारी अधिकारी ? जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतनमान

UPPSC Recruitment 2018 - LT Teachers Bharti