कैसे बनते है जिला आबकारी अधिकारी ? जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतनमान
जिला आबकारी अधिकारी जैसा कि नाम है, यह जिला स्तरीय पद है. यह पद प्रदेश सरकार के अधीन होता है. पद के लिए वेतनमान और आयु आदि के लिए राज्यवार परिवर्तन हो सकता है. जिला आबकारी अधिकारी मदिरा माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जिम्मेवार होते हैं. उन्हें राज्य में अवैध शराब के निर्माण और पडोसी राज्यों से शराब की तस्करी को रोकना होता है. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा आवंटित बियर, देशी मदिरा और अंग्रेजी शराब की बिक्री नियमानुसार कराने के अलावा मिलावट व अन्य अनैतिक प्रक्रियाओं को रोकना होता है. इन सभी के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाई जिला आबकारी अधिकारी द्वारा ही की जाती है. भांग की दुकानों की देख रेख भी जिला अधिकारी के कार्य क्षेत्र का हिस्सा है जिला आबकारी अधिकारी बनने के लिए प्रतियोगी को सम्बंधित राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित और मौखिक परीक्षा की चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. प्रतियोगिता के दौर में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के बीच केवल कुछ सक्षम प्रतियोगियों का ही चयन किया जाता है जिला आबकारी अधिकारी पात्रता:- 1. शैक्षिक योग्यता:- जिला आबकारी अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार को भारत के क...


Comments
Post a Comment