प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2019
भारत का किसान भारत का अन्न दाता होता है| भारत के केंद्रीय बजट 2019 ने किसानों के लिए एक योजना की घोषणा की। श्री पीयूष गोयल जी ने एक योजना की घोषणा की – “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” । इस योजना का लक्ष्य देश के 12 करोड़ से अधिक गरीब किसानों की सहायता करना है। प्रत्येक लाभार्थी को 6000 रु प्रति वर्ष वित्तीय सहायता के रूप में आर्थिक मदद मिलेेंगी| इससे किसान वर्ग को आर्थिक मजबूती मिलेगी जिससे वे अपना क़र्ज़ चुका सकेगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2019 पात्रता :- कोई भी किसान परिवार जिसमें पति पत्नी शामिल हैं और 18 साल से कम उम्र के बच्चे हैं, जिनकी भूमि 2 हेक्टेयर (5 एकड़ से कम ) है। यदि आपके पास 2 हेक्टेयर भूमि है, लेकिन उस भूमि में कोई खेती नहीं होती है, तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यदि किसान की भूमि विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है, तो कुल भूमि की गणना की जाएगी। जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर से अधिक जमीन है, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा 1 फरवरी 2019 तक भूमि रिकॉर्ड में जिन लोगों का नाम दिखाई देता है, वे ही इस योजना के लाभ के पात्र होंगे किसान सम्...